घाटशिला, अप्रैल 1 -- गालूडीह। बाघुड़ीया पंचायत के पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण नन्हें बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विद्यालय से सटा बड़ा पहाड़ और कैनाल है। इस विद्यालय के ईद-गिर्द कई बार हाथियों का आना-जाना हो चुका है। विद्यालय गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित है। विद्यालय के चारों तरफ बड़े पेड़ और जंगल, झाड़ियां हैं जो डर का कारण बना हुआ है। विद्यालय के शिक्षकों में भी बच्चों को लेकर डर बना रहता है। प्रधानाध्यापक रमणी महतो का कहना है कि विद्यालय के पीछे झाड़ियां है। सांप, बिच्छू का भी डर बना रहता है। विभाग को चहारदीवारी के लिए कई बार संज्ञान दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...