प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से लगी आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत कांधरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। घटना के समय विद्यालय में लगभग 30 बच्चे मौजूद थे। सभी को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह जैसे ही रसोइया ने गैस जलाने की कोशिश की, पाइप से गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही रसोई में मौजूद सभी लोग जान बचाकर बाहर भागे। प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार ने बच्चों को बाहर कराया और डायल 112, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान विद्यालय में शिक्षामित्र निर्मला सरोज, संतरा देवी, गीता पांडे सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.