गया, मार्च 31 -- प्राथमिक विद्यालय भलूहार चौगांई में मंगलवार को प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ साथ की थीम के तहत अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही, बच्चों का वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र भी वितरण किया गया। इस आयोजन में वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। स्कूल टॉपर प्रियंका कुमारी वर्ग 3 को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधान शिक्षक विक्रम कुमार ने विद्यालय में नए बच्चों के नामांकन करवाने के लिए अभिभावक को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...