प्राथमिक विद्यालय भदवां के बच्चों को राहत पहुंचाने को दिए दो कूलर
उरई, जून 30 -- जालौन। भीषण गर्मी के बीच प्राथमिक विद्यालय भदवां के बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी नरेंद्र दुबे ने विद्यालय को दो कूलर भेंट किए। कूलर मिलने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गर्मी से काफी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नरेंद्र दुबे ने कूलर विद्यालय प्रशासन को सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में विद्यालय में कूलर की व्यवस्था होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनका ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। प्रधानाध्यापक अखिलेश रजक ने समाजसेवी नरेंद्र दुबे का आभार व्यक्त करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.