बाराबंकी, अप्रैल 4 -- जैदपुर। हरख ब्लाक के ग्राम पंचायत पंडरा के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यपक राम शंकर मौर्या ने बताया कि स्कूल के 60 छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें बाटी गई हैं। सभी छात्र-छात्राएं पाठ्य पुस्तक पाकर बहुत खुश थे। इस मौके पर माधुरी वर्मा, शशि लता, रेनू वर्मा, संतोष कुमारी, सत्येंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...