देवरिया, फरवरी 2 -- मईल, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय नेनुआ में शिक्षकों की तैनाती न होने से शिक्षण कार्य ठप है। विकास खंड भागलपुर के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय में पेयरिंग/विलय रद्द होने के बावजूद शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। इस संबंध में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा के नेतृत्व में अभिभावकों और ग्रामवासियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी, भागलपुर के पत्रांक 22 जनवरी 2026 और 27 जनवरी के माध्यम से यह सूचना मिली थी। इसमें देवरिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पत्रांक 24 नवंबर 2025 द्वारा प्राथमिक विद्यालय नेनुआ का पेयरिंग/विलय पूरी तरह निरस्त कर दिया गया था। र...