हापुड़, मई 27 -- जनपद के विकासखंड हापुड़ के अंतर्गत ग्राम डहाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में चल रहे निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। भाकियू (टिकैत) के मेरठ मंडल महासचिव ठाकुर भवेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में दो कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण में ठेकेदार द्वारा नियमों और मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पत्र में एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर आरोप लगाया गया है। भाकियू नेता का कहना है कि जब स्थानीय ...