भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज चार की एक नजर खबर प्राथमिक विद्यालय नदुला की घेराबंदी नहीं होने से परेशानी भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के तोड़ी पंचायत के नदुला प्राथमिक विद्यालय कि अब तक घेराबंदी नहीं हो सकी है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय की घेराबंदी नहीं होने के कारण इसमें रुबन मिशन योजना से निर्माण किए गए किचेन गार्डन में सात सब्जी की खेती भी नहीं हो पा रही है। खेती करने पर आवारा पशु आकर साग सब्जी को नष्ट कर देते हैं। घेराबंदी नहीं होने से शौचालय और कमरों की खिड़की दरवाजा तोड़ फोड़ करने की भी आशंका बनी रहती है। इससे परेशानी हो रही है। पेड़ों की छटाई नहीं होने से यातायात प्रभावित भगवानपुर। प्रखंड के भगवानपुर बसंतपुर सोन उच्च स्तरीय नहर पथ पर वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों की झाड़ियां की छटाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण पेड़ों की टहनियों के सड़क प...