घाटशिला, अप्रैल 20 -- गालूडीह। उल्दा पंचायत के देवली प्रथमिक विद्यालय में पंचायत समिति के फंड से मिनी सोलर जल मीनार का शिलान्यास किया गया।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य नगेन महतो ने नारियल फोड़कर किया।नगेन महतो ने बताया कि मिनी जलमीनार 249400 रुपए की लागत से बनेगा।विधालय में मिनी जलमीनार बन जाने से विधालय के छात्र छात्राओं को सुविधा होगी साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी पानी की सहुलियत हो जाएगी।इधर प्रधानाध्यापक उत्पल चक्रवर्ती ने कहा कि गर्मी में मिनी जलमीनार बनने से बच्चो को पीने का पानी सुगमता से मिलेगी।इस मौके पर मुख्य रूप से रोहित हांसदा,रीना पात्रों,सेविका जोबा हेम्बम,दुलारी हांसदा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...