घाटशिला, अप्रैल 8 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह( पोटका- 1) की छात्रा देवला मांझी का एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक झरना कुमार ने छात्रा देवला मांझी को मिठाई खिलाकर उसका उत्साह बढ़ाया। मौके पर उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रतिवर्ष यहां के बच्चे सभी प्रतियोगी परीक्षा जैसे नेतरहाट, जेएनवी में उत्तीर्ण हो और आगे बढ़े। इस अवसर पर सहायक शिक्षक गुलाबी महतो, नीलमणि लोध सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...