औरंगाबाद, जनवरी 29 -- समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ढिबरा में बाल मेला का आयोजन किया गया। यह विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव संकुल के अंतर्गत आता है और परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है। बाल मेले का आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने रोचक और शैक्षणिक ढंग से किया। आयोजन में प्रभारी प्रधान शिक्षक विनोद कुमार, सहायक शिक्षिका मधु कुमारी, प्रज्ञा पल्लवी, रोजी परवीन तथा शिक्षक नरेश बैठा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव कुटुंबा के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक विनय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और छोटे बच्चों द्वारा किए गए सृजनात्मक कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रह...