शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। जैतीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोगेपुर में कीड़े वाले आटे के भोजन और प्रधानाध्यापक के लंबे समय से विद्यालय से गायब रहने के मामले में वायरल वीडियो के बाद जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार कई हफ्तों से विद्यालय से नदारद थे। विद्यालय का संचालन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। मामले में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष ने भी प्रधानाध्यापक की शिकायत करते हुए उनकी लगातार अनुपस्थिति की जानकारी दी थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है।साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) को नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...