उरई, जून 12 -- माधौगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम हरौली निवासी रामनरेश सिंह ने एसडीएम विनय कुमार मौर्य को शिकायती पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय हरौली के सामने हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता रामनरेश ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में अपने चाचा राम औतार सिंह से भूमि का बैनामा कराया था। वर्तमान में कुछ मोहल्लेवासी आवागमन के लिए उनकी भूमि से रास्ता निकालने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के सामने ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे विद्यालय में पंजीकृत छात्रों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रामनरेश के अनुसार, पिछले वर्ष विद्यालय परिसर के सामने हुए अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवा दिया था। यह भी पढ़ें- नहीं हटा आम रास्ते से अवैध कब्जा, परेशानी लेकिन दो...