हजारीबाग, सितम्बर 2 -- प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की प्रोन्नति लंबित, 422 शिक्षक प्रोन्नति की आस में हो गए सेवानिवृत्त बरही प्रतिनिधि। हजारीबाग के शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया है कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की उदासीनता के कारण प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वर्षों से प्रोन्नति से वंचित हैं। वर्ष 2010 के बाद से आज तक ग्रेड-3 में शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी गई है। शिक्षक संगठनों ने कहा है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में शिक्षक प्रोन्नति नियमावली, 1993 के तहत नियमित रूप से प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, लेकिन हजारीबाग में ऐसा नहीं है। शिक्षक प्रोन्नति नियमावली, 1993 के तहत प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए वरीयता सूची तैयार करनी चाहिए थी। नियमावली के नियम-8 के अनुसार निर्धारित मानकों के आधार पर व...