उन्नाव, मार्च 30 -- नवाबगंज। ब्लॉक नवाबगंज के हिन्दूखेड़ा गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में सोमवार न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल आयोजित हुई। मुख्य अतिथि रवि सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान शिक्षक विनय कुमार शुक्ल ने किया। विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे डीबीटी, कन्या सुमंगला, बाल वाटिका की जानकारी अभिभावकों को दी। मुख्य अतिथि रवि सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के विकास के लिए अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर विनोद तिवारी, ओम शुक्ल, आनंद, पंकज, निधि, अमिता, रश्मि, गुंजन गुप्ता, मनीषा सिंह, आरती, भावना, भारती तथा अरुण, कमल, श्याम, शमीम अहमद, योगेंद्र आदि-उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राकेश तिवारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...