कन्नौज, मार्च 14 -- सौरिख, संवाददाता। विकास खंड सौरिख के प्राथमिक विद्यालय कुसका नगरिया में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश बाथम, नगर पंचायत सौरिख के अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हिमांशुप्रताप सिंह द्वारा निजी व्यवस्था से एक कक्षा में एलईडी, दूसरे कक्षा में प्रोजेक्टर तथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए कुर्सी-डेस्क की व्यवस्था कराई गई, जिसका उद्घाटन अतिथियों ने फीता काटकर किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.