कौशाम्बी, मार्च 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बन रहे एक कक्षीय भवन व बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को गांव के कुछ दबंगों ने ढहा दिया। इतना ही नहीं काम करने वाले मजदूरों का हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी देते हुए अभद्रता किया। घटना की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर एक कक्ष व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 11 मार्च को लेखपाल व तहसीलदार की उपस्थिति में नापजोख कर विद्यालय को भूमि उपलब्ध कराई गई थी। भूमि उपलब्ध होने के बाद प्रधानाध्यापक शीतला प्रसाद द्वारा 12 मार्च से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। आरोप है कि 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे गांव के ही कुछ दबंग व अराजक तत्व म...