गोरखपुर, मई 22 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम सभा नरहरपुर के प्राथमिक विद्यालय की छत से गुजर रहे हाइटेंशन तार से विद्युत आपूर्ति हो रही है। तार इतने ढीले व नजदीक हैं कि थोड़ी सी भी तेज हवा चलने पर तार आपस में टकराकर चिंगारी देते है। ऐसे में छात्रों व शिक्षकों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। अभिभावक भी अनहोनी की आशंका से परेशान रहते हैं। लोगों ने विद्यालय परिसर से तार हटवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय की छत से गुजर रहा है हाईटेंशन लाइन की तारसमस्या का इतिहास गांव में दशकों पूर्व बिजली आपूर्ति के लिए विद्युतीकरण किया गया तभी से गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर से हाइटेंशन तार दौड़ा दिया गया। वे तार इतने पुराने और जर्जर हो गए हैं कि अब वे लटककर विद्यालय की छत से सटने लगे हैं, जिसे बांस के सहारे छत पर ...