हापुड़, मार्च 20 -- प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में विश्व गौरैया दिवस बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। शिक्षिका भावना शर्मा ने बच्चों को विश्व गौरैया दिवस का महत्व बताया। साथ ही शिक्षिका ने बच्चों को गौरैया पक्षी के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार के सुंदर एवं आकर्षक घोंसले तैयार किए। बच्चों ने कागज, गत्ते और अन्य सामग्री का उपयोग करके पर्यावरण के प्रति अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गौरैया के घटते अस्तित्व और उसे बचाने के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को अपने घरों के आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने और घोंसले लगाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.