पिथौरागढ़, फरवरी 3 -- पिथौरागढ़। विण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभै में नई शिक्षिका की नियुक्ति हो गई। मंगलवार को एसएमसी की ओर से नई शिक्षिका भावना मेहता का फूल मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई गई। अभिभावक लम्बे समय से विद्यालय में एक शिक्षक के तैनाती की मांग उठा रहे थे। जो अब जाकर पूरी हो गई है। प्रधानाध्यापिका गीता प्रसाद ने बताया कि दूसरे शिक्षक की नियुक्ति होने से अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास बढ़ेगा, और छात्र संख्या में भी वृद्धि होगी। विद्यालय प्रबंधन समिति ने दूसरे अध्यापक की नियुक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी का आभार जताया है। इस दौरान प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी, शिक्षक नरेश पुनेठा, बलवंत भंडारी, ग्राम प्रधान हेमा भंडारी, सोनू भंडारी, जीवंती देवी, पूजा, ज्योति, सुनीता, भागीरथी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...