पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला मजगामा कसबा में प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृतव में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर चर्चा करना रहा। संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधान शिक्षिका, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति तथा कक्षा में प्रदर्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी क्षमताओं को निखारने के उपाय भी बताए। अभिभावकों ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए बच्चों के अध्ययन में आने वाली समस्याओं, घर के वातावरण और समय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंन...