गोपालगंज, मई 7 -- गोपालगंज। शिक्षा विभाग ने 9 मई को जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। निर्देश में कहा गया है कि संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर नौ को होगी संगोष्ठी विभाग ने सभी विद्यालयों को अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.