जमुई, मई 10 -- झाझा, नगर संवाददाता प्राथमिक विद्यालयों के 65 प्रधान शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 11 मई 2026 से एससीईआरटी पटना में होगा। बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई के प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में इसकी सूचना दी गई है।राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दिये गये नोटिफिकेशन के आलोक में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 11 मई 2026 से 15 मई 2026 तक राज्य शिक्षा शोध एवं अनुसंधान परिषद पटना में ही निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 65 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 09-10 के 230 शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 11...