उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। औरास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा और बिछिया के इछौली विद्यालय की एलबीडी प्रयोगशालाओं में बच्चों ने विज्ञान को उत्सव से जोड़ते हुए हर्बल गुलाल तैयार किया। प्रयोगशाला में गेंदा की खुशबू, चुकंदर की लालिमा और हरी पत्तियों की ताजगी ने पूरे परिसर को रंगमय कर दिया। रामपुर में बच्चों और शिक्षिका शाहे खुबा तथा इछौली में हरिओम, अंजना मिश्र ने बच्चों संग एप्रन और कैप पहनकर पूरी वैज्ञानिक पद्धति से प्राकृतिक रंग तैयार किए। गेंदा, चुकंदर, पालक व अन्य पत्तेदार सब्जियों को बारीक काटकर उबालने के बाद उनका गाढ़ा अर्क निकाला गया। फिर उसे कॉर्न स्टार्च में मिलाकर सुखाया गया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल रंग तैयार किए, बल्कि उन्हें पैक कर बाजार में उतारने की रणनीति भी बनाई। शिक्षक प्रदीप वर्मा, शाहे ख...