लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सभी जिलों के डीएम को पत्र लिख कर प्राथमिक कक्षाओं में तत्काल मोबाइल फोन से पढ़ाई कराने जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद में तीन बहनों के कोरियन लव गेम के चक्कर में आत्महत्या किए जाने के बाद मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान का कहना है कि विद्यार्थी मोबाइल के लती बन रहे हैं। प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में पढ़ाई के लिए मोबाइल का उपयोग करने वाले बच्चे अनजान में कई खतरनाक मोबाइल गेम खेलने लगते हैं। ऐसे में मोबाइल के प्रति उनकी आसक्ति न बढ़े इसके लिए समय रहते ठोस उपाय किया जाना जरूरी है। शिक्षा के नाम पर लापरवाही न की जाए। डिजिटल अनुशासन अब अनिवार्य किया जाए। खासकर बालिक...