अररिया, मई 4 -- पलासी (ए.सं)। दहेज को लेकर पति व अन्य ससुराल वालों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से भगा देने का मामला सामने आया है। घटना पलासी थाना क्षेत्र के सोनगाड़ा गांव की बताई गयी है। मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

आरोपी पति का मायके में हमला आरोपी पति ने विवाहिता के मायके जाकर फिर उनके साथ मापीट की घटना को अंजाम दिया। इस बावत पीड़िता पीड़िता फूलो देवी ने पलासी थाना में आवेदन देकर पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता फूलो देवी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उनकी शादी जोकीहाट थाना क्षेत्र के धोबनियां निवासी अरुण तात्मा के सािा हिन्दू रिति रिवाज से हुई थी। शादी के समय उनके माता-पिता ने उपहार स्वरूप नगदी पांच लाख व एक अपाची बाइक भी दिया था। शादी के बाद दो वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा।

दहेज की मांग और प्रताड़ना इसके बाद उनके पति व ...