गोड्डा, जून 20 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। शुक्रवार को ठाकुरगंगटी पुलिस के द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। जहां इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 20/26 ,धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्राथमिकी अभियुक्त मंटु साह, पिता स्वर्गीय अर्जुन साह,वीना देवी, पिता स्वर्गीय हृदय साह,साकिन रसटीकर थाना ठाकुरगंगटी निवासी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत गोड्डा भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गोड्डा से एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...