प्राथमिकता से होगा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान
हरदोई, जुलाई 23 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनपद को नया बीएसए दिया है। प्रभात मिश्रा ने बीएसए के तौर पर बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। प्रभात मिश्रा इससे पहले सहायक शिक्षा निदेशक (एससीईआरटी) उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई के पद पर तैनात किया है। नवागत बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जो भी संभव प्रयास है वह किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Gaya News: गुरुआ के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने गुरुआ बीइओ के पद पर योगदान दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.