भदोही, जनवरी 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तहसील सभागार ज्ञानपुर में मंगलवार को एसडीएम भान सिंह और तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बीएलओ संग बैठक ली। इसमें प्राथमिकता के आधार पर एसआईआर फार्म भरवाए जाने को निर्देशित किया। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई होना तय है। एसडीएम ने बताया कि एसआईआर का फार्म समस्त बूथों पर भरवाया जा रहा है। पूर्व में जिन लोगों को नोटिस भेजी गई है, बीएलओ उनसे संपर्क करने के साथ ही एसआईआर का फार्म भरवाएं। इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई होना तय है। बीएलओ समेत अन्य नामित अधिकारी एसआईआर कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...