प्राथमिकता से दूर की जायें किसानों की समस्यायें : बृज किशोर
बदायूं, मई 19 -- ब्लॉक से किसान नेता जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे। यहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याएं दूर कराने की मांग की। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष बृज किशोर यादव के नेतृत्व में तहसील में किसानों ने प्रदर्शन किया एवं अपनी समस्याओं के लिए एसडीएम प्रेमपाल सिंह के लिए मांग पत्र दिया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी निपटाएं। उन्होंने पूर्व के अधिकारियों को किसान विरोधी बताया। कल्लू राम सक्सेना, जाकिर हुसैन अंसारी, सत्यम यादव, फूल सिंह रामचंद्र, सियाराम, रामवीर शर्मा, पिंकी सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.