सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। चर्चित गौड़ ने 41वें जिलाधिकारी के रूप में शनिवार को सोनभद्र में कार्यभार ग्रहण किया। वे 2016 बैच के आईएएस हैं। भूमि विवाद का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा। विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। वे 2016 बैच के आईएएस कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से 2015 में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर रहे। यह भी पढ़ें- जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण इसके पूर्व आगरा में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्...