वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस, कृषक उत्पादक संगठन के जिला स्तरीय मॉनीटीरिंग समिति/जनपद स्तरीय परियोजना प्रबंधक इकाई की बैठक हुई। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को प्राथमिकता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों समस्याएं पूछीं। बसंतपुर के कृषक जितेंद्र नारायन सिंह और कनेरी के किसान विजय भान सिंह ने नलकूप की नाली क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई में दिक्कत बताई। सीडीओ ने तत्काल समस्या दूर करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...