सराईकेला, मार्च 24 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी पेयजल संकट को दूर करने के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभाग की सुविधा और असुविधाओं पर विचार किया गया। इसके साथ ही प्राथमिकता के आधार पर खराब चापाकलों को युद्धस्तर पर दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर हुई बैठक में चौधरी ने अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए व्यापक तैयारी करें।बैठक में कार्यपालक अभियंता ललित हिंदूवर, सहायक अभियंता एम एल गुलवा, कनिय अभियंता प्रकाश गुप्ता, नगर प...