भदोही, मार्च 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय सभागार ज्ञानपुर में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें करीब 51.68 करोड़ की अनुमानित आय संग विकास कार्यों पर बल दिया गया। सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं पर चर्चा करते हुए शीघ्र ही काम कराने की मांग की। इस दौरान चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि नगर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराया जाए। इनमें किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत के अधिकारियों की माने तो बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए कुल 51 करोड़ 68 लाख 8,790 की अनुमानित आय को स्वीकृति दी गई। साथ ही विभिन्न मदों में बजट आवंटन पर चर्चा करते हुए लगभग 51 करोड 48 लाख की धनराशि को विशेष मद के रूप में पास किया गया। तय किया गया कि नगर के विकास को पेस बजट का उपयोग सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, सफाई एवं पेयजल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.