बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रहे मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सोमवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल स्तरीय समिति से प्राप्त सामुदायिक वन पट्टा से संबंधित आवेदनों की अनुशंसा पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित पंचायतों व ग्राम सभाओं को वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। हाथियों के विचरण क्षेत्रों व प्रभावित पंचायतों में रात्रि कालीन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलर लाइट, हाई मास्क लाइट व सोलर फेंसिंग व्यवस्था स्थापित करने का निर्णय लिया गया। डीसी ने वन विभाग को निर्देश दिया कि प्रा...