सीवान, अप्रैल 9 -- बड़हरिया। प्रात: सत्र के तमाम स्कूल संचालित हैं, जो सुबह साढ़े छः बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक स्कूल का संचालन हो रहा है। जो बच्चे के पठन पाठन के लिए अधिक प्रभावशाली है। जिसमें बच्चे का दिमाग बिल्कुल ताजा होता है जिससे बच्चे आसानी से सीखते हैं। तमाम स्कूलों में मॉर्निंग सत्र के दौरान बच्चे अधिक प्रभावशाली दिखते है जो चेतना सत्र के दौरान तमाम गतिविधि जिसमें प्रार्थना, प्रेरक प्रसंग, जेनरल नॉलेज प्रश्न, राष्ट्रीय गीत, बंदे मातरम संविधान की प्रस्तावना यह तमाम गतिविधि बच्चे के बेहतर बनाने और प्रेरित करने के अलावा स्कूल का आनंददाय माहौल बनाने के लिए कारगर साबित हो रहे है। हेडमास्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे सुबह के चेतना सत्र में बेहतर सीखते है और उनका ध्यान बेहतर केंद्रित होता है। सुबह के प्रार्थना से योग या अच्छी ब...