बेगुसराय, जनवरी 31 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मिथलांचल की पवित्र शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम गढ़़पुरा में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर को पूरे सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और पूजा-पंडाल व मंदिर परिसर भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा पूजन करवा रहे पंडित प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मंदिरों में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही, भक्त दर्शन के लिए पट खुलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...