बुलंदशहर, फरवरी 3 -- पहासू ब्लाक परिसर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों में मंगलवार को पहासू में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ करके मंदिर स्थल से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख कर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थी। डीजे की धुन पर धार्मिक नारे लगाते हुए युवाओं की टोली आगे चल रही थी। पहासू के मुख्य बाजार,अलीगढ़ चौराहा,अस्पताल के सामने होती हुई यात्रा का समापन हुआ। ब्लाक प्रमुख पति मुनेश कुमार,ब्लाक प्रमुख नरेंद्र शर्मा,मनोज गर्ग,श्रीपाल सिंह,कुलदीप सिंह,अवधेश सिंह,रिंकू शर्मा,सुधीर कौशिक ,ओमवीर सिंह,सत्यपाल,आदि रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...