बदायूं, फरवरी 10 -- उझानी। नगर के अहिरटोला स्थित प्राचीन बड़े महादेव मंदिर में सोमवार को शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों साहूकारा, बिहारी जी मंदिर और कछला रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं को गर्भगृह में स्थापित कराया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिव किशोर माहेश्वरी, गिरधारीलाल, अरविंद कुमार, अभिषेक साहू, प्रांजल साहू, ओमकार यादव, प्रमोद माहेश्वरी, नमन साहू, दिनेश चंद्र गुप्ता, विनोद मौर्य, बृजरानी साहू, रत्नेश, सुमन, गीता ...