प्राण-प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालुओं ने निकाली शिव बारात
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- लालगंज। स्थानीय कस्बे के सांगीपुर वार्ड में नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुधवार को शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में शामिल श्रद्धालु नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए निकले। मंदिर परिसर से निकली शिव बारात में संगम चौराहे से होकर शिवमंदिर, हनुमत निकेतन, हरिहरधाम मंदिर पहुंची। मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद बाबा घुइसरनाथधाम पहुंची। घुइसरनाथधाम में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। शिव बारात में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, चेयरमैन अनीता द्विवेदी, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ईओ इन्द्र प्रताप, संजय द्विवेदी, सरोज द्विवेदी, हरिशंकर, प्रशांत सिंह, बबलू तिवारी, सोनू मिश्रा, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.