सहारनपुर, मई 10 -- बेहट। गांव दयालपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में स्थापित की जाने वाली नई मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को गांव में भ्रमण कराया गया। फूलों से सजे रथ पर मूर्तियां विराजमान रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दर्शन किए। गांव में पिछले चार दिनों से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने बताया कि मूर्ति परिक्रमा में नंगे पांव चलने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अवसर जीवन में दुर्लभ होते हैं, इसलिए श्रद्धा और सेवा भाव से भागीदारी करनी चाहिए। इस दौरान पंडित शाश्वत कौशिक और पंडित अर्पित वत्स भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.