गिरडीह, जनवरी 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ के हरला गांव स्थित बसरिया बाबा शिव धाम में ग्राम देवी एवं शिव शक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक बुधवार को हुई। हरला, शिवसिंहडीह, पेटहंडी, जमुआ सहित आसपास गांव के प्रबुद्ध लोग बैठक में शामिल हुए। बसरिया बाबा परिसर में हुई बैठक में आगामी 8 मार्च से शुरू होने वाले नौ दिवसीय महायज्ञ को भव्य तरीके से कराने का निर्णय लिया गया। मथुरा वृंदावन की देवी हेमलता शास्त्री प्रवचन करेंगी। यज्ञाचार्य पंडित जयकृष्ण पाण्डेय, उपाचार्य शिवानंद पांडेय और यज्ञाधीश मुरारी पांडेय यज्ञ विधि को संपन्न करेंगे। उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि कलश यात्रा में ग्यारह सौ महिलाएं शामिल होंगी। यात्रा में अश्व, ढोल और बैंड सभी रहेंगे। निर्णय हुआ कि युवाओं की टोली एक समान ड्रेस में भगवा प...