कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। संकल्प सामाजिक संस्था के तत्वावधान में केशवनगर स्थित तुलसी पार्क में आयोजित रामकथा का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव परिवार, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, शीतला देवी, हनुमानजी व शनिदेव महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके साथ ही भगवान राम के राज्याभिषेक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास महेंद्र मिश्रा ने भगवान राम के राज्याभिषेक में समाज के उपेक्षित और वंचित वर्ग की भूमिका का मनोरम रूप प्रस्तुत किया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा रामेष्ट धाम मंदिर, जखई बाबा मंदिर, ईश्वर प्रेम आश्रम और आदर्श पार्क शिवमंदिर होते हुए निकाली गई। कार्यक्रम में राजू पोरवाल, अवधेश त्रिपाठी, सम्पूर्ण त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.