चंदौली, जून 21 -- इलिया। क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर एवं हनुमत मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। धार्मिक आयोजन के तहत 24 जून को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 27 जून 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य इंद्रासन मिश्रा एवं संयोजक राम नारायण चौहान ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे में सहभागिता करें। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ श्रीगणेश यह...