प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का कराया नगर भ्रमण
पूर्णिया, अप्रैल 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।सांपा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में राम, सीता एवं लक्ष्मण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान प्रतिमाओं को सुसज्जित वाहन पर विराजमान कर पूरे गांव में घुमाया गया। जुलूस में स्कॉर्पियो वाहनों की लंबी कतार के साथ सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालु भी शामिल रहे, जो पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा वाहन के पीछे-पीछे चल रहे थे। भक्तिमय वातावरण में निकले जुलूस के दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह भी पढ़ें- पंचमुखी बजरंगबली की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण मंदिर परिसर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.