मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- सकरा। गोपालपुर खुर्द गांव में नवनिर्मित मंदिर में रामजानकी, हनुमान व शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से 351 कन्याएं मुरौल प्रखंड के पिलखी में बूढ़ी गंडक के घाट पर कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुंचे। मंगलवार से महायज्ञ का शुभारंभ होगा। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद चौबीस घंटे का रामधुन शुरू होगा। मुख्य यजमान कामेश्वर राय, जितेंद्र कुमार गुड्डू, अच्छेलाल राय, शिवचंद्र राय, प्रभुनंदन राय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.