कटिहार, मार्च 6 -- समेली। एक संवाददाता खैरा ठाकुर बाबा मंदिर में राम लक्ष्मण व बजरंगबली की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा स्थापना को लेकर को 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रंग बिरंगे परिधानों में सजी संवरी कुंवारी कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारे के साथ अध्यात्म के रंग में सराबोर दिखे। कलश यात्रा से पूरा गांव आध्यात्म के रंग में सराबोर हो गया। कलश यात्रा वृंदावन के पंडित के नेतृत्व में निकली। तिनमोहनी संगम कटरिया गंगा नदी से कलश में जल भर कर गांव का परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल ठाकुर बाबा स्थान पहुंचा। कलश यात्रा से पूर्व भगवान सूर्य की आराधना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...