सहरसा, फरवरी 25 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के कोरलाहा गांव स्थित पूरब टोला शिव मंदिर परिसर से मंगलवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में गाजे - बाजे और जयश्री राम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर भलुआही, गोरियारी होते हुए गौसपुर के रास्ते चकला नहर स्थित कोसी नदी की उपधारा तक पहुची। अयोध्या एवं पहलाम से पधारे आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि - विधान से कलशों में पवित्र जल भरवाया। जलबोझी के पश्चात श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुचे, जहां यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। यजमान सुदिन दास ने बताया कि गुरुवार अपराह्न तीन बजे से 24 घंटे के अखंड अष्टजाम के ...