भागलपुर, मार्च 25 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन पंचायत में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलशयात्रा का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट से हुई, जहां से महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में भक्ति गीत, घोड़ा-बाजा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया खुशबू रानी, सरपंच प्रियंका देवी, रितु जायसवाल, ज्योति जायसवाल, अमृता देव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...