औरंगाबाद, फरवरी 17 -- दाउदनगर प्रखण्ड के महावर गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय है। यज्ञ स्थल को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और धार्मिक ध्वजों से सुसज्जित मंडप श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महायज्ञ में शामिल होने पहुंच रहे हैं और यज्ञ मंडप में भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला के तहत महास्नान, नगर भ्रमण और शय्याधिवास कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि इससे पूर्व पुष्पाधिवास और फलाधिवास की रस्में पूरी की गई थीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.